
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मझेरा क्षेत्र में फोरलेन रोड पर एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए भैंसों के झुंड में टक्कर मार दी जिससे करीब 11 भैसों की मौत होना बताया जा रहा है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन पर जाम लगा दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।






Be First to Comment