
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पोहरी रोड पर स्थित सेंट चाल्र्स स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार टैक्सी चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वह तीन चार पलटी खाते हुए पलट गया। घटना में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे एक कार की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




