Press "Enter" to skip to content

NCC केडेटों ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा, कैम्पस क्लीन अभियान से की शुरूआत

शिवपुरी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत तथा 35 वटालियन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल के निर्देशन में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की एनसीसी इकाईयों के केडेटों ने स्वच्छता परखवाड़े का शुभारंभ कैम्पस क्लीन से किया है। 
प्रारंभ में एनसीसी केडेटों को महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सेना तथा ले. गुलाब सिंह जाटव द्वारा संबोधित किया गया तथा स्वच्छ रहने के लाभ बताये। वटालियन के सूबेदार मेजर उपेन्द्र सिंह द्वारा केडेटों को अनुशासित रहकर अपने आसपास के वातावरण, घर, मोहल्ला आदि की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। इसके पश्चात एनसीसी केडेटों ने महाविद्यालय केम्प की साफ-सफाई करते हुए केम्पस क्लीन किया। इस अवसर 35 वटालियन के नायब सूबेदार सेवासिंह, यशवन्त, हवलदार सुखदेव के साथ-साथ महाविद्यालय की दोनों एनसीसी इकाइयों के करीब दो सैंकड़ा केडेट उपस्थित रहे। यह स्वच्छता पखवाड़ा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!