Press "Enter" to skip to content

प्रदेश ही नहीं देश भर का पिछड़ा वर्ग भाजपा में विश्वास व्यक्त करता है-धनपाल यादव

पिछड़ा वर्ग नगर मंडल की बैठक सम्पन्न, पिछड़ा वर्ग वार्ड अध्यक्ष घोषित
शिवपुरी।प्रदेश ही नही देश भर का पिछड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी में विश्वास करता है और यही कारण है कि भाजपा में इस वर्ग से कई बड़े नेता आज देश और प्रदेश में संगठन कार्य में लगे हुए हैं। इस वर्ग से हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे नेताओं की एक श्रृंखला है, जबकि कांग्रेस के जितने भी बड़े नेता हैं वह कार्पोरेट कल्चर और राज घरानों से संबंध रखते हैं। पिछड़ी जाति का कांग्रेस में कोई भी बड़ा नेता नहीं है यह पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक मे जिलाध्यक्ष श्री धनपाल यादव ने कही।
भाजपा नगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ राकेश राठौर,  अमित भार्गब,जिलाध्यक्ष धनपाल यादव,नगर अध्यक्ष भानु दुबे, गब्बर परिहार राजेन्द्र राठौर के आतिथ्य एवं नगर अध्यक्ष जयदीप कुशवाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
 बैठक को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी डॉ राकेश राठौर ने कहा कि आप लोग पार्टी और समाज के बीच सेतु का काम करेंगे। जो लोग पार्टी की विचारधारा में जुड़ने से रह गये हैं, उन्हें जोड़ कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।भाजपा नगर अध्यक्ष भानु दुबे ने बताया कि वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन कभी भी पिछड़ा वर्ग के हित और उसे आरक्षण का लाभ दिलाने के बारे में कभी नहीं सोचा। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिया और इस वर्ग के उत्थान के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारों ने योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। 
 बैठक का संचालन महामंत्री आकाश राठौर एवं आभार सुशील वर्मा ने किया इस बैठक में गब्बर परिहार,राजेन्द्र राठौड़, नगर अध्यक्ष जयदीप कुशवाह,अमित धाकड़, सिद्धार्थ सोनी,गौरीशंकर राठौर, नगर उपाध्यक्ष सूरज जोशी नगर मंत्री विक्की यादव प्रियम कुशवाह आनंद झा नगर मीडिया प्रभारी कमल किशोर बाथम आदि उपस्तिथ रहे।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष घोषित 


वार्डअध्यक्ष 
वार्ड क्रमांक 1राकेश यादव
2 जीतू राठोर
3 नीरज धाकड़ पुजारी
5 जयप्रकाश राठौर
6 दिव्यांश सोनी
7 दिनेश कुशवाहा
10 राजेश राठौर
11 सुशील जोशी
12 बृजेश महादुले
13 मनोज झा
14 सुमित शिवहरे
15 सरदार सिंह रावत
16 मंगल सिंह रावत
19 कमल कुशवाहा
20 देवेंद्र रजक
21 धीरज सोनी
24 अज्जू जोशी
25 रिंकू खान
26 आनंद झा
27 अरमान
28 अरुण रजक
30 मुकुल राठौर
32 दीपक राठौर
33 रामू प्रजापति
35 कन्हैया बाथम
36 शीतल कुशवाहा
37 रामचरण कुशवाहा
38 राजेश कुशवाहा
39 सागर रजक को नियुक्त किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!