Press "Enter" to skip to content

पार्षद नीलम बघेल व पति अनिल सहित तीन पर FIR दर्ज

शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद नीलम बघेल, उनके पति अनिल बघेल व राजकुमार बघेल निवासीगण महाराणा प्रताप कॉलोनी के खिलाफ के खिलाफ साहबसिंह पुत्र गुलाबसिंह कुशवाह निवासी हाथीखाना के साथ मारपीट करने के मामले में धारा 324, 323, 294, 336, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
उल्लेखनीय है कि विगत 28 अप्रैल 2018 को साहब सिंह पुत्र गुलाब सिंह कुशवाह निवासी हाथीखाना ने शिकायत दर्ज कराई थी वार्ड 14 में नाली का निर्माण चल रहा था। जिस पर उस वार्ड की पार्षद नीलम बघेल को बताया कि वह इस नाली का निर्माण दीवाल से सटाकर न करते हुए दूर से करें। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। इस विवाद के चलते पार्षद नीलम बघेल, राजकुमार बघेल और पार्षद पति अनिल बघेल ने साहब सिंह को पत्थर मार दिए। जिससे साहब सिंह को चोंटे आई। साहब सिंह ने इस मामले की शिकायत थाना कोतवाली में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद फरियादी ने सीएम हेल्पलाइन में पुलिस की शिकायत कर दी। इसी शिकायत के चलते ही कोतवाली पुलिस ने जांच करते हुए तीनों आरोपियोंं के खिलाफ धारा 324, 323, 294, 336, 506, 34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!