शिवपुरी। श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति के तत्वाधान में आयोजित आंचल झांकी प्रतियोगिता के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां लगना प्रारंभ हो गया है समिति ने यह प्रतियोगिता 16 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजित की है नगर में एक से बढ़कर एक गणेश पंडालों में भगवान गणपति की स्थापना भव्य रुप में की गई है इस बार लगभग 17 फुट तक के गणपति भगवान मंडलों द्वारा स्थापित किए गए हैं जहां सुबह शाम आरती भजन संध्या तथा रात्रि जागरण के साथ साथ पूरा शहर भक्ति में डूब गया है रात्रि में जहां से भी गुजरे गणपति बप्पा मोरिया के नारों से नगर गुंजायमान है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति में अचल झांकी प्रतियोगिता दो वर्गों में रखी है जूनियर एवं सीनियर वर्ग कल लगने वाली जातियों में जन जन का आकर्षण गांधी कॉलोनी कुशवाहा उत्सव समिति द्वारा भगवान गणपति द्वारा राक्षस वध की आकर्षक झांकी जनता के दर्शनार्थ लगाई इसी क्रम में जलमंदिर का राजा पर प्रजापति समाज द्वारा आकर्षक मटकी फोड़ नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा जनता के दर्शनार्थ लगाई साथ ही शक्ति पुरम खोड़ा समिति द्वारा राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी पताका टोल टैक्स बैरियर पर भगवान शिव की झांकी ,जय माँ काली समिति शक्ति पुरम खुडा, मठ का राजा पुरानी शिवपुरी, ठाकुर बाबा बाल एवं युवा समिति , शिव शक्ति समिति पुरानी शिवपुरी ने भगवान श्री कृष्ण लीला व सुदामा चरित्र की मनोहारी झांकी जनता के दर्शनार्थ लगाई सभी झांकी निर्माता अपना पंजीयन बालाजी स्टूडियो अथवा बालाजी कलर लैब पर करवा कर आचार्य झांकी प्रतियोगिता में शामिल हो तथा अपनी झांकियां रात्रि 8:00 बजे तक केवल राष्ट्रीय धार्मिक और सामाजिक चरित्रों पर ही जनता के दर्शनार्थ लगाएंl
श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति अपना 34वां समारोह जनता के सहयोग से मनाने जा रही है जिसका मुख्य समारोह 23 सितंबर को होगा जिस के मुख्य अतिथि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे समिति दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर को कस्टम गेट गणेश पार्क पर बन रहे मंच से नृत्य प्रतियोगिता प्रारंभ करेगी इस दिन के चयनित नृत्य प्रतियोगी मुख्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा जनता के समक्ष रख सकेंगे अतः सभी नेत्र प्रतियोगियों से समिति का आग्रह है वह अपना पंजीयन करवा लें साथ ही सभी निशुल्क खानपान व प्रसाद वितरण वाली संस्थाओं से समिति का आग्रह है कि वह अपनी जानकारी समिति के पदाधिकारियों तक पहुंचाने का कष्ट करें मुख्य प्रतियोगिताओं में जन-जन का आकर्षण चल झांकी सुंदर विमान सुंदर एवं बड़ी मूर्ति के साथ साथ बैंड एवं डोल प्रतियोगियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा समिति का आग्रह है कि गणेश समारोह अपने शहर की शान है इसकी दूर-दूर तक पहचान है इसलिए सभी नगरवासी इस कार्यक्रम को और भव्य बनाने में अपना सहयोग दें।






Be First to Comment