Press "Enter" to skip to content

NCC केडेटों ने जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली स्वच्छता रैली

शिवपुरी। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की एनसीसी इकाईयों के केडेटों द्वारा एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली को 35 बटालियन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल एसके सिसौदिया के निर्देश पर महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सैना व गुलाब सिंह जाटव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर शांति नगर कॉलोनी, फिजीकल रोड, टीव्ही टॉवर रोड होकर पुन: महाविद्यालय पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। रैली के दौरान केडेट हाथों में स्वच्छता से संबंधित तख्तियां लेकर गगनभेदी नारे लगाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे थे। रैली को पूर्णत: अनुशासित करने के लिए बटालियन के सूबेदार सेवा सिंह, यशवंत, हवलदार सुखदेव नेतृत्व कर रहे थे। रैली में लगभग 200 केडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!