Press "Enter" to skip to content

विधायक भारती ने तमाम अटलकों पर लगाया विराम, कहा मैं सिर्फ पोहरी सीट से ही लडूंगा चुनाव

शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो चुनाव जीतकर रिकार्ड बनाने वाले प्रहलाद भारती की उम्मीद्वारी के विषय में राजनैतिक हलकों में यह चर्चा है कि 2018 में उन्हें टिकट अवश्य मिलेगा। संभव यह है कि उन्हें यदि पोहरी से टिकट नहीं दिया गया तो कोलारस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। इस विधानसभा क्षेत्र में श्री भारती के धाकड़ मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है और इस क्षेत्र से उनके चाचा स्व. जगदीश वर्मा भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते हैं, लेकिन विधायक भारती का कहना है कि मैं अपना ध्यान पोहरी सीट पर ही केन्द्रित कर रहा हूं और मैं यहीं से टिकट मांग रहा हूं और यहीं से चुनाव लडूंगा। श्री भारती विश्वास व्यक्त करते हैं कि उन्हें पोहरी से टिकट मिलेगा, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि यदि पोहरी के स्थान पर उन्हें कोलारस भेजा गया तो क्या वह जाने के लिए तैयार हैं तो इस सवाल पर श्री भारती ने कहा कि मैं सिर्फ पोहरी से ही लडूंगा और किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से लड़ने का सवाल ही नहीं है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!