
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत शिवमंदिर के पास एक युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 10:30 बजे संजय कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी बाजार में किसी काम से जा रही थी तभी शिवमंदिर के पास उसी मोहल्ले के रहने वाले सचिन रजक पुत्र कालीराम रजक ने किशोरी को रोक लिया और उसका दुपट्टा खींचते हुए छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद किशोरी घर आई और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी परिजनों के साथ किशोरी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।






Be First to Comment