![]() |
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम थरखेड़ा में रहने वाले महेन्द्र पुत्र रायसिंह बैस के साथ तीन भाईयों ने मारपीट करते हुए उसके ऊपर कैरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया जिससे वह करीब 70 फीसदी झुलस गया। युवक को गंभीर हालत के चलते शिवपुरी से ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने महेन्द्र के बयानों के आधार पर तीनों के खिलाफ हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
अमोला थाना प्रभारी अजय सिंह गुर्जर ने बताया कि महेन्द्र बैस की थरखेड़ा में ही परचूने की दुकान है और उसकी दुकान के सामने ही राजू बैस की दुकान है। दोनों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था। इसी के चलते कल सुबह 11 बजे दोनों के बीच मुंहवाद हो गया। महेन्द्र ने पुलिस को बताया कि जब राजू व उसके भाई गजेन्द्र व सुरेन्द्र बैस गाली गलौंच कर रहे थे तो मैं दुकान के बाहर आया और गाली देने से मना करने लगा तो तीनों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझ पर कैरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में महेन्द्र को पुलिस ने शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अब ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने गजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह और राजू बैश के खिलाफ धारा 294, 307, 34 ताहि के प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।







Be First to Comment