

शिवपुरी- शासकीय अनुदान प्राप्त भारतीय विद्यालय स्कूल में आज कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता पखबाड़े के तहत खरपतार उन्मूलन में हिस्सा लेकर खरपतवार को नष्ट किया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राआेें को विभिन्न प्रकार की खरपतवाराेेंें के सम्बन्ध में कृषि विशेषज्ञ आदेश सक्सैना द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विद्यालय के छात्र-छात्राआेें ने विद्यालय परिसर में कूड़ा करकट साफ कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। बच्चों द्वारा अपने घर में स्वच्छता रखने के साथ साथ अपने आसपास भी स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान कृषि विशेषज्ञ आदेश सक्सैना ने बताया कि खपरवतार को यदि हम समय पर नष्ट नहीं करेंगे तो वह पौधाेेंें की वृद्धि रोक देता है और अपनी जड़ें जमा लेता हैं। उन्होेंने बताया कि कृषि संकाय के बच्चाेेंें को खरपतवार उन्मूलन के लिए किताबी ज्ञान के अलावा उन्हें जमीनी स्तर पर भी खरपतवार उन्मूलन के बारे में बताना आवश्यक है जिससे वे खरपतवार के प्रकार और उसके दुष्परिणामों को समझ सकें। आज विद्यालय में चलाए गए इस स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यालय के शिक्षक आकाश कटियार, पवन माहौर, अंकित शर्मा, चतुर्भुज यादव, पवन बघेल, श्रीमती निशा चैरसिया, कु. ज्योति चंदेल, कु. सुनंदनी शाक्य, अनिल आर्यन और जितेन्द्र नोनेरिया, भृत्य हरिशंकर यादव और भागीरथ कुशवाह मौजूद थे।




