Press "Enter" to skip to content

चार साल से फरार पिता-पुत्र गिरफ्तार, नाम बदलकर काट रहे थे फरारी, पिछोर पुलिस की कार्रवाई

पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के केवट मोहल्ला रेवई में रहने वाला कैलाश केवट ने अपने पुत्र मिहीलाल के साथ मिलकर अपने भाई के साथ मारपीट की थी। तत्समय पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 325, 323, 504, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था। करीब चार साल से पुलिस को दोनों ही आरोपियों की तलाश थी, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा दे रहे थे और दोनों को स्थाई वारंटी घोषित कर दिया था। आज पिछोर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई दोनों स्थाई वारंटी झांसी के रक्शा थाना क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहे हैं। इसी सूचना पर एसआई अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ग्राम अदोनडाणा थाना रक्शा पहुंची, जहां से कैलाश केवट एवं उसके पुत्र मिहीलाल को दबोच लिया। यहां पर दोनों ही आरोपी नाम बदलकर रह रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी में एसआई अंशुल गुप्ता के अलावा, आर. रामअवतार, मनजीत, मचखान और इंदल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!