Press "Enter" to skip to content

ट्रेफिक प्रभारी ने बिना नंबर वाले वाहन चालकों के काटे चालान

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के दिशा निर्देश पर यातायात विभाग द्वारा आज बिना नंबर वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई जिसमें बिना नंबर वाले ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, लोडिंग वाहन सहित सभी प्रकार के वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा बताया कि शहर में मोटरसाइकिल की अत्यधिक चोरियां हो रही है जिसके चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा दिशा निर्देश दिए गए कि जिन वाहनों पर आगे और पीछे नंबर नहीं डले हुए उन पर चालानी कार्रवाई की जाए साथ ही यातायात थाने पर ही इन बिना नंबर वाहनों पर पेंटर द्वारा नंबर डाले जाएं जिस के उपरांत ही इन वाहनों को थाने से छोड़ा जाए इस कार्यवाही में दो दर्जन वाहनों के लगभग यातायात विभाग द्वारा चलानी कार्रवाई की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!