
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शांतिनगर कॉलानी में रहने वाले आकाश पुत्र मुन्नालाल कुशवाह उम्र 27 वर्ष ने बीती रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह जब परिजन जागे तो आकाश का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
जानकारी के अनुसार आकाश कुशवाह अपनी ससुराल ग्राम हरियाखेड़ी, बैराड़, अपनी पत्नी वर्षा को लेने गया था। बताया जा रहा ससुराल में कोई अनवन हुई तो वह वापस शिवपुरी आ गया और उसे रात में शराब पीकर अपने कमरे में चला गया। जब आज सुबह 9 बजे तक आकाश का कमरे का गेट नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो दरबाजा तोड़कर देखा तो आकाश छत के कुंदे पर रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आकाश ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है।






Be First to Comment