शिवपुरी। गुरूजी से बने अध्यापक काफी लम्बे समय से अपनी वरिष्ठता को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। अपने प्रदेश स्तरीय आंदोलन को लेकर सैकड़ों की संख्यां में गुरूजी कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधीश की ओर से डिप्टी कलेक्टर तथा जिला शिक्षाधिकारी आर ऐ प्रजापति को सौंपा जिसमे उन्होंने उल्लेख किया है कि मुख्यमंत्री ने 21 जनवरी 2018 को भरे मंच से गुरुजियों से बने अध्यापकों को उनकी वरिष्ठता नियुक्ति दिनांक से देने की घोषणा की थी , जिसे अब बह निभाएं।
राज्य अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष जय कुमार शर्मा एवं गोपाल श्रीवास्तव, नंदकिशोर पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारा आंदोलन वरिष्ठता मिलने तक निरंतर जारी रहेगा। अगले चरण में गुरूजी अब प्रांताध्यक्ष संधर्भ सिंह बघेल के आवहान पर 22 सितम्बर को भोपाल कूच कर 23 को भोपाल पहुंचेंगे।
*राज्य सहायक अध्यापक संघ के इस आंदोलन को राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राज कुमार सरैया आज़ाद अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा कर्मचारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द सरैया राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव विपिन पचौरी, अमरदीप श्रीवास्तव, एन एम ओ पी एस के जिला अध्यक्ष जनक रावत आदि ने ज्ञापन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्रदीप गुप्ता करैरा, हरिओम पाठक, भरत पाल, अशोक शर्मा,हरगोविंद रावत,रामलखन गुर्जर, फतेह सिंह गुर्जर, रामकुमार लोधी, वीरेंद्र रावत, श्रीनिवास भार्गव, लखनगिरि, समद अली, रामकुमार शर्मा, मनोज शर्मा खरेह, रामबिहारी शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल आदि शामिल हुए।






Be First to Comment