Press "Enter" to skip to content

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत भाषण आयोजित हुई प्रतियागिता

शिवपुरी। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की एनसीसी इकाईयों द्वारा महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में ए कंपनी के एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सेना द्वारा स्वच्छता पखवाड़े की उपयोगिता के बारे में केडेटों व छात्र-छात्राओं को बताया।
महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक प्रो. नारायण विश्वकर्मा द्वारा छात्रों व केडेटों को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से स्वच्छ रहने के तरीके बताए। महाविद्यालय के राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत कुमार ने तन के साथ-साथ मन को भी स्वच्छ रखने की बात कही। कार्यक्रम में केडेट कृष्णकांत, प्रतीक मौर्य, अवस्था लोधी, पलक त्रिवेदी ने भी अपने स्वच्छता संबंधी विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में ले. गजेन्द्र कुमार सक्सेना द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा 200 केडेट उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!