
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्वालियर वायपास पर स्थित टोल टैक्स के पास कल शाम चार आरोपियों ने मिलकर बस क्लीनर की धुनाई लगा दी। आरोपियों का विवाद बस के किराए को लेकर हुआ था और आरोपी किराया देने से इंकार कर रहे थे। जिस कारण क्लीनर ने उन्हें बस से उतरने के लिए कह दिया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में चारोंं आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पुत्र रामचरण शर्मा निवासी विजयपुरम कॉलोनी पोहरी बस स्टेंड से ग्वालियर की ओर बस से जा रहा था। जिसमें आरोपी गौरव दुबे, उमेश, अनिल और सुनील बैठे हुए थे। जैसे ही बस ग्वालियर टोल टैक्स के पास पहुंची जहंा सुरेंद्र ने आरोपियों से किराया मांगा तो चारों ने किराया देने से इंकार कर दिया और विवाद शुरू कर दिया। बाद में आरोपी उसकी मारपीट कर वहां से भाग गए।






Be First to Comment