Press "Enter" to skip to content

नशे में धुत्त युवक की बाइक बैरीकेट से टकराई, ग्वालियर रैफर

नरवर। चौकी मगरौनी अंतर्गत आने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा के पास पुलिया किनारे लगे बैरीकेट से आज एक युवक शराब के नशे में धुत्त होकर मगरौनी की ओर जा रहा था। तभी सड़क किनारे लगे बैरीकेट में मोटरसाइकिल चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल चालक पूरन पुत्र कमल बाथम उम्र 25 वर्ष निवासी पनघटा गंम्भीर चोट लगने के कारण घायल हो गया तथा एक पैर फै्रक्टर हो गया। गंभीर हालत में युवक को डायल 100 नरवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां पर युवक की गंभीर हालत को देखते हुये ग्वालियर रैफर कर दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!