
शिवपुरी। केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष एवं सैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा ने होटल सनराइज में एक जिले भर से आए सैन समाज के लोगों की बैठक ली जहां उन्हें केश शिल्पी कार्ड से मिलने वाले लाभों को बताया वहीं केश शिल्पियों को संचालित की जा रही शासन की उन योजनाओं की भी जानकारी दी और उन्हें बताया कि योजनाओं के माध्यम से क्या-क्या लाभ मिलेंगे। उन्होंने बैठक में समाज के लोगों से अपील की कि वह शासन की उन योजनाओं का लाभ बढ़चढ़कर लें। बैठक में उन्होंने समाज के उत्थान को लेकर भी चर्चा की और उनसे सवाल जवाब भी किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने शिवपुरी जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ब्रह्मा सैन को नियुक्ति पत्र देकर समाज हित में कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान केश शिल्पी बोर्ड के उपाध्यक्ष बाबूलाल सैन, कार्यकारिणी अध्यक्ष रघुवीर श्रीवास, प्रदेश महामंत्री नवलकिशोर श्रीवास, डॉ. बलवीर, जिलाध्यक्ष ब्रह्मा सैन, पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष नवनीत सैन, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी आशीष सैन, रिंकू सैन, हजारीलाल सैन, सीताराम सैन, रमेश जी ठर्रा, मातादीन वर्मा, सुरेश, शिवदयाल, सरवनलाल, धन्नू सैन, नवनीत सैन, नानक सैन, राजू सैन खुड़ा, विनोद सैन, गोविन्द सैन, अशोक, मिट्टूराम, टिल्लू, भवानी, दिलीप, रमेश, राजकुमार, सुशील, ओमप्रकाश, राजेन्द्र, राजकुमार, संतोष, भरत, मुकेश, डब्बू, लाला, नीतेश सहित जिले भर से आए समाजबंधु उपस्थित रहे।






Be First to Comment