
शिवपुरी। बैराड़ नगर एवं आसपास के गाँव में 5 लोगों में डेंगू बुखार की पुष्टि हो चुकी है इसके बाद भी प्रशासन ने डेंगू को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिसका परिणाम यह हुआ कि बैराड के वार्ड क्रमांक 7 ठाकुर बाबा मंदिर के पास निवासी शिवराज पुत्र सिरनाम परिहार उम्र 25 वर्ष की डेंगू के चलते मौत हो गई। शिवराज को तेज बुखार होने पर तीन दिन पहले जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी स्थिति बिगडऩे पर परिजन उसे ग्वालियर के सिम्स हॉस्पिटल में ले गए यहाँ बुधवार की देर रात इलाज के दौरान शिवराज परिहार की मौत हो गई। शिवराज की मौत के बाद पूरे मोहल्ले के लोग जितने सदमे में है उतने ही आक्रोशित भी है। परिजनों ने डेंगू बुखार से मौत होने की पुष्टि की, लेकिन स्वास्थ्य महकमा डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहा है।






Be First to Comment