
शिवपुरी। ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति शिवपुरी का सिम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्वालियर के सहयोग से नि:शुल्क हृदय एवं किडनी रोग शिविर 23 सितम्बर रविवार को आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति के समन्वयक एसकेएस चौहान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल्याणी धर्मशाला के पास आयोजित यह शिविर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा जिसमें वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत देव और वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी पाटिल उपस्थित होकर अपनी सेवाएं देंगे।
श्री चौहान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिविर में चयनित मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लडप्रेशर और ईसीजी की जांच नि:शुल्क की जाएगी। शिविर में चयनित मरीजों के लिए एनजीओग्राफी, एनजीओफ्लाटि एवं डायलिसिस रियायती दरों पर उपलब्ध होगी। उन्होंने मरीजों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।






Be First to Comment