कल सांसद ज्योतिरादित्य को काले झंडे दिखाएगा सपाक्स

Image result for jyotiraditya scindia
शिवपुरी। गुना शिवपुरी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 21 सितम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के क्रम में शिवपुरी जिले में आ रहे हैं। सपाक्स समाज संगठन ने घोषणा की है कि श्री सिंधिया शिवपुरी आगमन पर उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा तथा उन्हें काले झण्डे दिखाए जाएंगे। 

सपाक्स के सचिव हरिशंकर दुबे ने प्रेस बयान में बताया कि संसद में जब सपाक्स समाज के मौलिक अधिकारों का हनन करने वाला कानून पारित किया जा रहा था तब सांसद सिंधिया ने इस बिल पर चुप रहकर यह बता दिया कि उन्हें सामान्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज के वोटों की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए सामान्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज को भी ऐसे जनप्रतिनिधियों की कोई जरूरत नहीं है। प्रेस बयान में कहा गया है कि 21 सितम्बर को सांसद सिंधिया के शिवपुरी आगमन पर अशोकनगर एवं गुना की तरह शिवपुरी में भी उनका संपूर्ण सपाक्स समाज काले झण्डे दिखाकर विरोध करेगा। यहां तक कहा गया है कि सांसद सिंधिया को शिवपुरी में घुसने नहीं दिया जाएगा और न ही उन्हें किसी कार्यक्रम में पहुंचने दिया जाएगा। सपाक्स समाज ने सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वह सिंधिया के आतिथ्य में कोई कार्यक्रम न करें तथा सपाक्स समाज के सभी सदस्य अपने देश को बचाने के लिए एससी-एसटी एक्ट संशोधन पारित करने वाले जनप्रतिनिधियों का विरोध करने के लिए तैयार रहें।