Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर की अनुमति के बाद ही मिल सकेगा कर्मचारी, अधिकारियों को अवकाश

Image result for shilpa gupta ias
शिवपुरी। भले ही फिलहाल विधानसभा चुनावों की तिथि घोषित नहीं हुई है और न ही आचार संहिता लागू की गई है, लेकिन जिले के विभिन्न महकमों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को विस चुनाव के चलते अब अवकाश के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी की हैसियत से सभी विभाग व कार्यालय प्रमुखों को आदेश जारी कर निर्देश दिए हैं कि विस चुनाव को देखते हुए किसी भी प्रकार के अवकाश की स्वीकृति कलेक्टर की अनुमति के बिना न दें। वर्तमान में निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी कलेक्टर की अनुमति के बिना निरस्त व संसोधित भी नहीं की जा सकेगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!