
शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने पीजी कॉलेज शिवपुरी में विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में सभी अधिकारी व कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनियुक्ति पर उनके कर्मचारी के रूप में कार्य करते हैं। सेक्टर अधिकारियों को चुनाव के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट की शक्तियां भी प्रदाय की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ दिव्यांगों के लिए रैंप आदि की जानकारी देने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में रूट चार्ट, कम्युनिकेशन प्लान, मॉकपोल, मॉकपोल उपरांत सीआरसी की जाने के संबंध में भी जानकारी दी।
कलेक्टर ने नियुक्त सेक्टर अधिकारियों से कहा है कि आवंटित सेक्टरों का सघन भ्रमण कर देखें कि उनके सेक्टर में ऐसा असामाजिक तत्व एवं प्रभावशील व्यक्ति जो चुनाव को प्रभावित कर सकता है। उनको चिंहित कर उसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दें। जिससे प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि यह भी देखें कि उनके सेक्टर में उम्मीदवार एवं राजनीतिक दलों द्वारा उपयोग में किए जाने वाले वाहनों पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दी गई अनुमति की मूल प्रति वाहन के विंड स्क्रीन पर चस्पा होना जरूरी है। मतदान के दिन उम्मीदवार तीन वाहनों का उपयोग कर सकेगा। जिसकी अनुमति लेनी होगी। इसको भी मतदान के दिन आवश्यक रूप से देखें।






Be First to Comment