शिवपुरी – एससीएसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सीधे-सीधे बोलने से परहेज करते नजर आए। जब विरोध करने पर उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उनका कहना था कि मैं अपने क्षेत्र में अपने संभाग में किसी निर्दोष पर अन्याय नहीं होने दूंगा। जब पत्रकारों ने उनसे कहा कि शिवराज सिंह भी तो यही कह रहे हैं तो सांसद सिंधिया ने कहा कि कौन लेकर आया इसे? तो जबाव मिला कि कांग्रेस की बीपी सिंह सरकार 89 में एससी एसटी एक्ट लेकर आई। इस पर श्री सिंधिया का कहना था कि इस तरह के प्रावधान कभी नहीं आया।



