Press "Enter" to skip to content

विधायक भारती ने 266 तीर्थयात्रियों को शिरडी के लिए किया रवाना

शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती ने आज मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनांतर्गत जिले के 266 तीर्थ यात्रियों को शिवपुरी रेलवे स्टेशन से शिरडी के साँई बाबा के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।  
श्री भारती ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तीर्थयात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाए दी। इस मौके पर तीर्थ यात्रियों के परिजन एवं नाते-रिश्तेदार आदि उपस्थित थे। श्री भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रवणकुमार बनकर प्रदेश के बुर्जुगों को देश विभिन्न स्थानों पर स्थित तीर्थ स्थलों की यात्राएं करा रहे है। इसी कड़ी में आज 266 तीर्थ यात्री शिरडी के साँई बाबा के दर्शन हेतु जा रहे है। इस मौके पर ढोल-धमाकों के साथ पुष्पहार पहनाकर सभी तीर्थयात्रियों को शिरडी के लिए रवाना किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!