
शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु मतदान दल के सदस्यों को मतदान सामग्री प्रदाय किए जाने एवं वापसी हेतु शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में बनाए गए वितरण सामग्री केन्द्र का अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभावार मतदान दल के सदस्यों को प्रदाय की जाने वाली सामग्री हेतु की जाने वाली बैठक एवं परिवहन व्यवस्थाओं के संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री से जानकारी ली। श्रीमती गुप्ता ने सामग्री वितरण स्थल से मतदान दलों को मतदान केन्द्रों हेतु रवाना किए जाने हेतु द्वार का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा, महिला बाल विकास के जिला सशक्तिकरण अधिकारी ओ.पी.पाण्डे सहित संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment