शिवपुरी। अटल सागर मडीखेडा डेम का निधारित जलस्तर 346.25 मीटर बना हुआ है, इसके चलते शुक्रवार को जैसे ही जिले में शाम से बारिश आरंभ हुई जल संसाधन विभाग ने गेट खोलने को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। सतनवाडा थाना पुलिस की टीम देर शाम नरवर के निचले इलाकों में अनाउंसमेंट करने निकल पड़ी थी। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री एमएस परस्ते ने बताया कि बारिश को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है डैम पूरा भरा हुआ है। हालांकि बिजली का निर्माण जारी है लेकिन आज बारिश होने के चलते डूब क्षेत्र के गांवो सहित आसपास के इलाकों और ग्वालियर भिंड, दतिया, शिवपुरी में चेतावनी जारी कर दी गई है। अगर बारिश ज्यादा हुई तो आधी रात के बाद कभी भी गेट खोले जा सकते हैं।
अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम: अनाउंसमेट जारी, कभी भी खुल सकते हैं गेट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News






Be First to Comment