Press "Enter" to skip to content

चौकीदार हत्याकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी किए बरामद

Image result for police arrest cartoon
शिवपुरी। बामौरकलां थाना क्षेत्र के खिसलौनी में जमीनी विवाद में चौकीदारी की हत्या करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या के 10 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। 
पुलिस ने बताया कि खिसलौनी निवासी चौकीदार रामसेवक की 13 लोगों ने मिलकर 11 सितंबर को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। फरार चल रहे आरोपियों पर एसपी ने इनाम भी घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी काशीराम यादव, रामकुमार और दाकीराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। काशीराम व रामकुमार से एक-एक कुल्हाड़ी व दाकीराम यादव से 315 बोर का अवैध कट्टा व दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!