ग्रामीणों ने हवाई फायर कर बदमाशों को खदेड़ा, 85 बकरियों को कराया मुक्त

Image result for golikand laisensi bandook
शिवपुरी। सतनवाड़ा क्षेत्र स्थित चंपा जोशी, रमेश वाल्मीकि सहित एक अन्य व्यक्ति अपनी 85 बकरियां सकलपुर के जंगल में लेकर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे चार अज्ञात बदमाश आए और बकरियां हांक कर ले जाने लगे। बकरियां गायब होने के बाद तीनों ने गांव में संपर्क किया और सतनवाड़ा थाने पर भी सूचना दी। ग्रामीणों ने लाइसेंसी बंदूकें लेकर बदमाशों का पीछा किया। करीब 5 किमी तक पीछा कर बदमाशों के करीब पहुंच गए। रमेश बाल्मीक व अन्य गांव वालों ने लाइसेंसी बंदूकों से हवाई फायर किए तो बदमाश बकरियां छोड़कर भाग खड़े हुए।