
शिवपुरी। पोहरी के एक गांव में तेंदुए के दिखने से दहशत फैल गई। तेंदुआ कोल्हापुर गांव में देखा गया। कल दोपहर में एक चरवाहा विष्णु बाथम पशुओं को लेकर जंगल में गया था। कुछ देर बाद जब जानवरों के चिल्लाने की आवाज आई तो उसने देखा की एक तेंदुआ बछड़े को मुंह में दबाकर बैठा है। चरवाहा तेंदुए को देखकर घबरा गया और तुंरत गांव में आकर उसने ग्रामीणों को यह बात बताई। तेंदुआ दिखाई देने की सूचना गांव के लोगों ने पोहरी वन परिक्षेत्र अधिकारी केपीएस धाकड़ को भी दी है। तेंदुआ केदारेश्वर मंदिर के ऊपर देखा गया।



