
शिवपुरी। संपूर्ण देश में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ 23 सितम्बर 2018 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रांची (झांखण्ड) से करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण दोपहर 12.30 बजे से जिला चिकित्सालय शिवपुरी में एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती के मुख्य आतिथ्य में प्रात: 11 बजे से जिला चिकित्सालय में शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता करेंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी डॉ.ए.एल.शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को जिसमें सामाजिक, आर्थिक जनगणना 2011 में चिंहित गरीब परिवारों, मुख्यमंत्री संबल योजना के पात्र परिवारों एवं खाद्य पात्रता पर्ची धारक समस्त परिवारों को 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रति परिवार को प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अतिरिक्त वांछित श्रेणी व असंगठित श्रमिक परिवार भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। योजना का खर्च केन्द्र एवं राज्य सरकार संयुक्त रूप से करेगी।





Be First to Comment