शिवपुरी। दिनारा में पूर्व सरपंच सतीश गुप्ता के घर पर कुछ देर पहले अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर फायर कर दिए और फरार हो गए। गुप्ता परिवार के मुताबिक गोलीबारी में सतीश बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना 13 सितंबर को सिकंदरा बैरियर को लेकर वर्तमान सरपंच पति भानु प्रताप ऑर सतीश के बीच झगड़े की वजह से मानी जा रही है।




