Press "Enter" to skip to content

जाटव युवा गणेश उत्सव समिति ने किया विशाल भंडारा

शिवपुरी। कमलागंज घोसीपुरा में जाटव समाज युवा उत्सव समिति ने गणेश सांस्कृतिक समारोह के दौरान गणेश स्थापना के बाद उक्त स्थल पर आकर्षक अचल झांकियां लगाईं जिन्हें नागरिकों ने भरपूर सराहा। युवा उत्सव समिति ने भगवान गणेश के विसर्जन के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी अनंत चौदस के अवसर पर किया। नागरिकों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। जाटव समाज युवा उत्सव समिति अनंत चौदस के अवसर पर चल झांकी भी निकाल रही है। आयोजन को गरिमापूर्ण और सुुंदर बनाने में समिति के अध्यक्ष विशाल खन्ना, सौरभ माथुर, संजय खन्ना, अरविन्द जाटव, मीडिया प्रभारी नीरज जाटव, गोलू, मोनू, जीतू आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!