Press "Enter" to skip to content

रिटा. डीएसपी के यहां संवेदना जताने पहुंचे सांसद सिंधिया

शिवपुरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान सेवानिवृत्त डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के निवास स्थान पर शोक संवेदना जताने पहुंचे। श्री सिकरवार के पिता सेवानिवृत्त राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त स्व.आर.एन.लहरी का निधन कुछ समय पूर्व हो गया था। यह खबर जब सांसद सिंधिया को लगी तब उन्होंने तत्समय भी पत्र व्यवहार की इस असामायिक निधन पर खेद जताया जबकि वह शिवपुरी प्रवास पर आए तो रिटा.डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के यहां पहुंचे। यहां परिजनों से कुशलक्षेम पूछते हुए स्व.आरएन लहरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मृतात्मा की आत्म शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान रिटा.डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार ने अपने पूज्य पिता के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर पुलिस विभाग में उनके द्वारा किए गए कार्यों को बताया और राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त करने के बाद वह सेवानिवृत्ति के बाद घर-परिवार समाज को ही समय देते थे साथ ही पिता के पदचिह्ऩों पर चलरक ही उनके पुत्र सुरेश सिंह सिकरवार ने भी पुलिस विभाग में नौकरी की और विभिन्न थानों में पदस्थी के बाद स्वयं डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सांसद सिंधिया के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल, खलील खान, वाजिद खान, साहब सिंह कुशवाह आदि सहित अन्य लोग मौजूद थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!