
शिवपुरी। प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई किसानों की फसल का सर्वे नहीं होने के कारण किसानों की समस्या को लेकर भारतीय संघ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा। करीब डेढ़-दो घंटे से कार्यकर्ता डटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक हमारी सुनवाई नहीं होगी हम यहीं डटे रहेंगे। यदि हमारी समस्या का समाधान नहीं होगा तो भारतीय किसान संघ आने वाले चुनाव का पूरे शिवपुरी जिले में बहिष्कार करेगी। समाचार लिखे जाने तक भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर डटे हुए हैं।




