
शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज पश्चिम बंगाल में शहीद हुए तीन कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि पीजी कॉलेज में अर्पित की। नगर मंत्री आदित्य पाठक ने मीडिया को बताया कि पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा बंगाली भाषा में शिक्षा प्राप्त करने हेतु दो वर्षों से शिक्षक की नियुक्ति की मांग कर रहे थे परंतु पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बंगाली भाषा के शिक्षक की जगह उर्दू भाषा के शिक्षक की नियुक्ति कर दी गई। यह नियुक्तिकरण सरकार के छुपे मंसूबों को साफ-साफ प्रदर्शित करता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो ममता सरकार के आदेश पर पश्चिम बंगाल पुलिस के द्वारा विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर फायरिंग कर दी गई जिसमें विद्यार्थी परिषद के तीन कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गई। पश्चिम बंगाल लगातार जिहादियों सांप्रदायिक हिंसा तथा अब पुलिस द्वारा हिंसा का केंद्र बनता जा रहा है। पूर्व में भी पश्चिम बंगाल सरकार के अवैध संरक्षण के कारण आम जनमानस की समस्याओं का सामना कर चुके हैं। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगातार चलाई जा रही मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति तथा पुलिस द्वारा ऐसे अमानवीय व्यवहार दुर्भाग्यवश है। इस मौके पर जिला संयोजक वेदांश सविता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल पड़रिया, मयंक राठौर, आदित्य पाठक, अनुरंजन चतुर्वेदी, अनुप्रिया तवर एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




