
शिवपुरी। शिवपुरी कलेक्टर शिल्पा गुप्ता अपनी हठधर्मिता के लिए जाने जाने लगी है क्योंकि कुछ समय पूर्वी उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों का ज्ञापन अपने चेंबर से बाहर लेने से इनकार कर दिया था जिसके चलते लगभग 3 घंटे तक एक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और आज सोमवार को भारतीय किसान संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर शिल्पा गुप्ता के लिए ज्ञापन देने के लिए चेंबर से बाहर 2 घंटे तक बैठे रहे यहां पर कलेक्टर शिल्पा गुप्ता के द्वारा इनके साथियों से ज्ञापन तो लिया नहीं गया कलेक्टर गेट पर ताला लगाकर मुर्दाबाद के नारे सुनती रही। इस मामले में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती भी किसानों के आंदोलन में शामिल हो गए और वह 20 मिनट तक किसानों के साथ आंदोलन पर रहे, लेकिन तब भी कलेक्टर शिल्पा गुप्ता के द्वारा चेंबर के बाद आना भी मुनासिब नहीं समझा जब पूरा मामला बढ़ता देख विधायक भारती उलटे पाव वापस लौट गए। कलेक्टर शिल्पा गुप्ता की हठधर्मिता के चलते विधायक भारती ने भी ऊपर शिकायत करने की बात कही। अब देखते हैं कि शिवपुरी जिले में कलेक्टर शिल्पा गुप्ता की हठधर्मिता तब तक कायम रहती है।






Be First to Comment