Press "Enter" to skip to content

स्वच्छता पखवाड़े के तहत NCC केडेटों ने रेलवे स्टेशन पर की सफाई

मुसाफिरों को दी स्वच्छ रहने की समझाइश
शिवपुरी। पूरे भारत में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज 35 वटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल एसके सिसोदिया के निर्देश पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की एनसीसी इकाइयों के केडेटों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर श्रमदान किया तथा स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की।
इस दौरान केडेटों ने भिण्ड-कोटा ट्रेन में पहुंचकर मुसाफिरों को स्वच्छ रहने, ट्रेन व परिसर को स्वच्छ रखने की समझाइश दी। केडेटों ने यात्रियों को बताया कि यात्रा के दौरान कचरे को केवल डस्टविन में डालें और जब स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हो तो शौचालय का उपयोग न करें। 
स्टेशन मास्टर श्री यादव ने भी केडेटों के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया व केडेटों को दिशा निर्देश दिए। केडेटों का नेतृत्व ए कंपनी के एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर बटालियन के नायब सूबेदार यशवंत, हवलदार सुखदेव के अलावा लगभग आधा सैंकड़ा एनसीसी केडेट उपस्थित रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!