Press "Enter" to skip to content

अनंत चर्तुदशी पर की समाजसेवा, बांटा पोहा, पानी और चाय

समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन व संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट संस्था ने किया आयोजन
शिवपुरी- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन के अध्यक्ष जेलर व्ही.एस.मौर्य व संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती माया मौर्य के संयुक्त तत्वाधान में अनंत चर्तुदशी के अवसर पर श्रीगणेश महोत्सव के दौरान स्थानीय आर्य समाज रोड़ पर इलाहाबाद बैंक के समीप स्टॉल लगाकर हजारों लोगों की सेवा करते हुए नि:शुल्क पोहा, जल व चाय का वितरण किया गया। यहां संस्था अध्यक्ष जेलर व्ही.एस.मौर्य एवं श्रीमती माया मौर्य के साथ उनके सहयोगी डॉ.कपिल मौर्य, विजय परिहार, कन्हैया कुशवाह, अमित धाकड़, लल्ला पहलवान, रशीद खान, राजू यादव, मणिकांत शर्मा आदि शामिल रहे जिन्होंने रात भर आमजन की सेवा करते हुए उन्हें नि:शुल्क पोहा, जल और चाय का वितरण किया। इस सेवा कार्य को सराहते हुए श्रीगणेश सांस्कृतिक समारोह के मंच से भी आयोजन समिति के कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!