Press "Enter" to skip to content

ग्रामीण बैंक के शिविर में 77 मरीजों के परीक्षण हुए

सिम्स अस्पताल के सहयोग से सम्पन्न हुआ शिविर 
शिवपुरी-ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति शिवपुरी द्वारा सिम्स हॉस्पिटल ग्वालियर के सहयोग से आयोजित ह्रदय एवं किडनी रोग शिविर में 107 मरीजों का पंजीयन हुआ और 77 मरीजों के ह्रदय समन्धित परीक्षण किये गए।शिविर का आयोजन  समिति द्वारा कल्याणी धर्मशाला में किया गया।शिविर के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजू बाथम उपस्थित हुए।उन्होंने समिति के सामाजिक प्रकल्पों को वास्तविक जरूरतमन्दों के लिये समर्पित प्रभु सेवा बताते हुए कहा कि सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को एस के एस चौहान द्वारा खड़े किये गए इस मिशन से प्रेरणा और सीख लेनी चाहिये।

श्री बॉथम ने शिविर में आये चिकित्सक गणों से भी आग्रह किया कि वे अपनी प्रोफेशनल  व्यस्तता के बीच इस तरह के निशुल्क शिविरों में भागीदारी बनाये रखे।समारोह के प्रारम्भ में डॉ अजय खेमरिया ने समिति के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला और श्री चौहान ओर उनकी टीम  को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले वास्तविक समुह के रुप में चिन्हित किया श्री खेमरिया ने बताया कि इस समिति की निर्विकार सेवा भावना की चर्चा प्रदेश भर में होती है।इस अवसर पर डा  दुष्यंत देव ने ह्रदय रोग से दूर रहने के लिये जीवन शैली में आवश्यक सावधानी रखने के गुर बताए।डॉ देव ने उपचार से अधिक सावधानी ओऱ सयंमित जीवनचर्या पर जोर दिया।किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ एस पी पाटिल ने भी परीक्षण के लिये आये लोगों को कैसे किडनी के रोग  से बचने के उपाय बताए। शुभारंभ समारोह में रेड क्रॉस सचिव डॉ सीपी गोयल,मंगलम संचालक रामशरण गोयल,मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन एस के एस चौहान ने किया आभार प्रदर्शन समिति के नीरज गोयल ने व्यक्त किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!