Press "Enter" to skip to content

किशोरी व विवाहिता छेड़छाड़ की शिकार

Image result for kishori mahila ke sath chedchad
शिवपुरी। जिले के पिछोर एवं खनियांधाना थाना क्षेत्र में विवाहित महिला एवं किशोरी छेड़छाड़ का शिकार बनी हैं। पीडि़ताओं की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम रही में रहने वाली 24 वर्षीय महिला काकल दोपहर के समय गांव के ही रहने वाले रामयसिंह लोधी ने बुरी से हाथ पकड़ लिया जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने रायसिंह के खिलाफ धारा 323, 506 भादवि के तहत केस दर्ज कर लिया, वहीं खनियांधाना के ग्राम देवरी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को गांव के ही शेरू उर्फ शेरसिंह यादव ने पकड़ लिया और उसके साथ अश£ील हरकत कर दी। किशोरी द्वारा विरोध करने पर मारपीट कर दी। किशोरी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 354 भादवि एवं 3/4 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!