


शिवपुरी। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत 35 वटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल एस.के. सिसोदिया के निर्देश पर तथा गु्रप कमाण्डर द्वारा दिए गए केलेण्डर के अनुसार आज शा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की एनसीसी इकाईयों के केडेटों द्वारा स्थानीय पटेल पार्क टीवी टॉवर रोड पर पहुंचकर पार्क की साफ-सफाई की। इस अवसर पर पार्क के संरक्षक भूपेन्द्र भटनागर द्वारा केडेटों को प्रोत्साहित किया गया तथा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत केडेटों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उक्त पार्क को महाविद्यालयीन एनसीसी इकाई द्वारा संरक्षण हेतु गोद भी लिया गया है। केडेटों का निर्देशन ए कंपनी के एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्क के संरक्षक अशोक अग्रवाल, अरुण श्रीवास्तव के साथ-साथ पार्क के सफाई कर्मचारी भी उपस्थित रहे।






Be First to Comment