शिवपुरी। हमेशा चर्चाओं में रहने वाली शिवपुरी नगर पालिका में अब ऐसे कारनामे देखने को मिल रहे हैं की लोग अपने कामों के लिए अधिकारियों के चेंबर के बाहर खड़े रहते हैं, लेकिन अब पार्षदों को भी सीएमओ चैम्बर बाहर खड़ा रहना पड़ता है। आरोप है कि सीएमओ के इशारे पर गेट पर खड़े चौकीदार तय करता है कि किसको अंदर भेजना है और किसको बाहर से चलता करना है या फिर कोई बहाना बनाकर गुमराह करना है।
कुछ इसी तरह का मामला मंगलवार को सामने आया जब वार्ड क्रमांक 13 के हरिजन पार्षद संजय परिहार 10 मिनट अपने काम के लिए सीएमओ चेंबर बाहर खड़े रहे। पार्षद का कहना है कि उन्होंने कई बार गेट पर खड़े व्यक्ति से निवेदन किया कि मुझे वार्ड की इमरजेंसी फाईल कराना है, लेकिन गेट पर खड़े व्यक्ति ने साफ कहा कि सीएमओ साहब ने मना किया है। कोई भी पार्षद या बिना पहुंच वाला व्यक्ति उनकी इजाजत के बिना अंदर नहीं आ सकता। इसी बीच सीएमओ चैम्बर में पहुंच और पावरफुल वाले व्यक्ति जिनमें एक पीआईसी सदस्य और एक पुलिस अधिकारी के भाई होने के नाते चेंबर के अंदर चले गए। सीएमओ सीपी राय की दादागिरी से पार्षदों में सीएमओ के खिलाफ आक्रोश है और उनका कहना है कि हरिजन होने के चलते सीएमओ अंदर नहीं आने देते हमे ओर भी काम है कब तक सी एम ओ चैम्बर के बाहर खड़े रहेंगे।







Be First to Comment