Press "Enter" to skip to content

REDIANT COLLEGE- फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

शिवपुरी। नव प्रवेशित छात्रों को स्वागत एवं पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को विदाई के अवसर का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। 

रेडियेन्ट गु्रप द्वारा आयोजित फ्रेशर पार्टी के अवसर पर नवागत छात्रों का स्वागत किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हुआ जिसमें छात्र अर्जुन धाकड़ की मनमोहक गणेश बंदना से दर्शक अभिभूत थे वहीं छात्र जिम्मी भारद्वाज एवं सपना दांगी ने राधाकृष्ण की भूमिका में प्रस्तुत नृत्य ने भक्तिरस का संचार किया। इस अवसर पर गीत,नृत्य, क्विज, मिस्टर एण्ड मिस रेडिऐन्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए अखलाक खान ने कहा कि संास्कृतिक गतिविधियों से व्यक्तित्व में निखार आता है तथा जीवन में खुशी का संचार होता है अपने संदेश में संस्था संचालक शाहिद खान ने कहा कि र्प्रत्येक छात्र में प्रतिमा होती है जिसका कारण है छात्रों की शानदार प्रस्तुति।
कार्यक्रम का संचालन विनीत शर्मा एवं तान्या गोयल ने व आभार प्राचार्य खुशी खान  न व्यक्त किया।

छात्रों ने जीते पुरस्कार

फ्रेशर पार्टी में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में जिम्मी भार्गव ने प्रथम आशीष चौहान ने द्वितीय निधी भार्गव ने  तृतीय स्थान हासिल किया गायन प्रतियोगिता में संकल्प सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया विशेष प्रोत्साहन पुरूस्कार गायन में रोहन शाक्य एवं लोकनृत्य में सलोनी झा को दिया गया

मिस्टर रेडियेन्ट सहदेव यादव व मिस रेडियेन्ट प्रतिभा शर्मा को मिला खिताब

कॉलेज में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी अनुशासन, स्टेज परफोर्मेंस केटर्वोक सहित प्रश्नोत्तरी राउंड में सफलता अर्जित करने पर सहदेव यादव को मिस्टर रेडियेन्ट व प्रतिभा शर्मा को मिस रेडियेन्ट का खिताब दिया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!