
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम कनाखेड़ी में विगत दिवस अपने घर पर अकेली थी तभी गांव का ही रहने वाला आकाश पुत्र ज्ञानी जाटव उसके घर में घुस आया और अंदर से कुंदी लगाकर युवती को बंद कर दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। युवक की धमकी से भयभीत पीडि़ता ने घटना के दो दिन बाद कल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।




