
शिवपुरी। शहर की वर्मा कॉलोनी में रहने वाले 16 वर्षीय वेदांत धाकड़ को लेकर उसके परिजन परेशान हैं। वह बीती रात 12 बजे अचानक घर से कहीं लापता हो गया, जिसके नतीजे में परिजन दिनभर उसे तलाश करते रहे, लेकिन जब शाम तक कोई सुराग न लगा तो कोतवाली पहुंचकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




