Press "Enter" to skip to content

नपा CMO राय का अचानक स्थानांतरण और अब निरस्ती की चर्चा

शिवपुरी। नगर पालिका सीएमओ सीपी राय का कल अचानक शिवपुरी से झाबुआ स्थानांतण हो गया। हालांकि उन्हें यहां आए महज एक माह ही हुए हैं, लेकिन अचानक स्थानांतरण के पीछे कारण क्या हैं यह तो स्पष्ट नहीं हो सके हैं। परंतु बताया जा रहा है कि यहां उनकी पटरी नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों से नहीं बैठ रही थी। बताया जाता है कि उनका दो कांग्रेस पार्षदों से जमकर विवाद हुआ था और सीएमओ ने साफतौर पर कह दिया था कि वह दवाब में नहीं आएंगे। उनके नजदीकी सूत्रों का कहना है कि सीएमओ शिवपुरी नगर पालिका के हालचाल और रवैए से काफी अप्रसन्न थे और उनका कहना था कि उन्होंने पूरे प्रदेश में शिवपुरी जैसी नगर पालिका नहीं देखी जहां जनहित से ज्यादा निजी हित को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन बताया जाता है कि आज उनके स्थानांतरण की निरस्ती की चर्चा भी शुरू हो गई, लेकिन इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएमओ राय ने आने के बाद जलावर्धन योजना में देना बैंक से बैंक गारंटी वापिस लेने के साथ ही दोशियान की याचिका को भी हाईकोर्ट में निरस्त करा दिया था। इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका में चल रही धांधलियों पर अंकुश लगाने की काफी कोशिश की। बताया जाता है कि नियम के विरूद्ध चल रही फाइलों को जब उन्होंने रोका तो उनका विरोध शुरू हुआ। भाजपा पार्षद मनीष गर्ग का कहना है कि काफी लम्बे समय के बाद नगर पालिका में एक अच्छा सीएमओ आया, लेकिन अचानक उनके जाने से शिवपुरी का विकास रूकेगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!