Press "Enter" to skip to content

लक्ष्मीनिवास की कलारी हटाने BSP कार्यकर्ताओं ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

शिवपुरी। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कमलागंज क्षेत्र में लक्ष्मी निवास के पास देशी शराब की दुकान है, जहां एक शासकीय संस्था द्वारा महिला एवं लड़कियों को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाता है, साथ ही कलारी के पीछे मजदूरों की बस्ती है इस कारण वहां लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं। कई लोगों की शराब पीने से मौत तक हो चुकी है और आज उनके परिवार पर भयंकर संकट है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि शिवपुरी कोर्ट, ग्वालियर हाईकोर्ट एवं दिल्ली सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस कलारी एवं देशी शराब को हटाने का आदेश जारी दिया गया है। ज्ञापन देने वालों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नेशनल हाईवे व सरकारी संस्था धार्मिक स्थ्ला के पास देशी शराब की दुकान 100 मीटर तक खोलना मना है। इसके अलावा करैरा विधानसभा के ग्राम टाटी में सरदार सिंह जाटव की दबंग गुर्जरों द्वारा बेहरमी से सिर की चमड़ी काटकर जानलेवा हमला किया था जिसमें पांच आरोपी थे, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी कराई जाये। वार्ड क्रमांक 15 फतेहपुर में रामदयाल पुत्र प्रभु जाटव को प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत कुटीर मिली थी उस कुटीर की दो किश्तें नगरपालिका द्वारा मिल चुकी है, लेकिन तीसरी किस्त अभी तक नहीं मिली है, आदि समस्याओं का ज्ञापन में उल्लेख किया है। 

इनका कहना है

शिवपुरी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आज कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देने हैं। जैसे कि एबी रोड पर देशी शराब की कलारी है, जहां बेटा एवं बेटी कोचिंग के लिए आते हैं। शराबी लोग उपद्रव करते हैं इससे कोचिंग वाले बच्चों को व्यवधान होता है। इससे पूर्व में भी लिखित शिकायत की है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर आगे कार्रवाई नहीं होती है बहुजन समाज पार्टी जन आंदोलन करेगी। 
सुआलाल जाटव, लोकसभा प्रभारी बीएसपी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!