Press "Enter" to skip to content

BIG NEWS – अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से घर के इकलौते चिराग की मौत, टिल्लू बंद करते समय लगा करंट

शिवपुरी। पोहरी कस्बे के लालकोठी क्षेत्र में निवासरत देव भार्गव पुत्र सुनील भार्गव उम्र 26 वर्ष आज सुबह करीब 11 बजे अपने घर पर पानी के टिल्लू को बंद कर रहा था तभी अचानक उसे जोर से करंट का झटका लगा। करंट का झटका इतना तेज था कि देव मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत पोहरी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पोहरी में उसे समुचित उपचार नहीं मिलने के कारण उसे शिवपुरी रैफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि देव अपने घर का इकलौता चिराग था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!